ताजा खबर

गंगा में नहाते समय हादसा, तीन युवक डूबे—दो की मौत, एक लापता

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, March 25, 2026

पटना न्यूज डेस्क: पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के दमराही घाट पर चैती छठ पूजा के दौरान गंगा में नहाते समय बड़ा हादसा हो गया। पांच दोस्तों में से तीन युवक नदी में डूब गए, जिसमें दो की मौत हो गई, जबकि एक अब भी लापता है।

घटना के दौरान घाट पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन तीन अन्य गहरे पानी में चले गए। सभी को आनन-फानन में नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गणेश कुमार (18) और रोहित कुमार (17) को मृत घोषित कर दिया। दोनों कंकड़बाग थाना क्षेत्र के जोगीपुर के रहने वाले थे।

लापता युवक की पहचान शिबू कुमार (17) के रूप में हुई है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम गंगा में सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन समय बीतने के साथ परिजनों की उम्मीदें कम होती जा रही हैं।

बताया जा रहा है कि सभी युवक घाट पर लगी बैरिकेडिंग पार कर गंगा में नहाने उतर गए थे। नदी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण एक युवक डूबने लगा, जिसे बचाने के प्रयास में बाकी साथी भी पानी में फंस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।


पटना और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Patnavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.