ताजा खबर

बिहार में तीन वाहनों की टक्कर, 12 से ज्यादा श्रद्धालु घायल; बच्चा और बुजुर्ग महिला गंभीर

Photo Source : Google

Posted On:Monday, November 9, 2026

पटना न्यूज डेस्क: बिहार के बेलछी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एकडंगा नदी पुल के पास तीन वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में आधा दर्जन महिलाओं समेत 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में एक बच्चा और बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, नालंदा जिले के अलग-अलग गांवों से श्रद्धालु ई-रिक्शा और ऑटो में सवार होकर बाढ़ के उत्तरवाहिनी गंगा घाट स्थित उमानाथ मंदिर जा रहे थे। सभी सोमवती मौनी व्रत और कार्तिक स्नान के लिए निकले थे। इसी दौरान एकडंगा नदी पुल के पास मोड़ पर बाढ़ से सकसोहरा की ओर जा रही मारुति वैन की सामने से आ रहे ई-रिक्शा और ऑटो से टक्कर हो गई। हादसे में तीनों वाहनों में सवार लोग घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सभी का इलाज शुरू किया। बच्चे और बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पटना भेज दिया गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।

घायल श्रद्धालु नालंदा जिले के कैला मोड़ और रामपुर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। वहीं, मुखिया प्रतिनिधि कन्हैया सिंह ने बताया कि एकडंगा पुल के पास मोड़ काफी तीखा है, जिसके चलते यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से यहां कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया है। इस वजह से वाहन चालकों को रास्ते का अंदाजा लगाने में परेशानी होती है।


पटना और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Patnavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.