ताजा खबर

बिहार में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, पटना के नए DM बने त्यागराजन, गया की जिम्मेदारी टॉपर शशांक को

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, May 31, 2025

पटना न्यूज डेस्क: बिहार में हुए प्रशासनिक फेरबदल में 17 IAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि चुनावी साल में राजधानी पटना की जिम्मेदारी त्यागराजन एसएम को दी गई है। अब तक पटना के डीएम रहे डॉ. चंद्रशेखर सिंह को प्रमोशन देकर पटना का नया कमिश्नर बनाया गया है। वहीं, चर्चित IAS और यूपीएससी टॉपर शशांक शुभंकर को गया का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

बिहार सरकार ने नए डीएम की एक लंबी सूची जारी की है। विद्यानंद सिंह को बक्सर, नवीन कुमार को खगड़िया, श्री नवीन को जमुई, कुंदन कुमार को नालंदा और कौशल कुमार को दरभंगा का डीएम बनाया गया है। इसके अलावा धर्मेंद्र कुमार पश्चिमी चंपारण, आनंद शर्मा मधुबनी, नवदीप शुक्ला बांका, पवन कुमार सिंह गोपालगंज, सुनील कुमार कैमूर, आदित्य प्रकाश सिवान, वर्षा सिंह वैशाली और अंशुल कुमार पूर्णिया के जिलाधिकारी बनाए गए हैं।

प्रमंडल स्तर पर भी बड़ी नियुक्तियां की गई हैं। राजीव रौशन को सारण, कौशल किशोर को दरभंगा, हिमांशु कुमार राय को भागलपुर, राजकुमार को तिरहुत और अवनीश कुमार सिंह को मुंगेर प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। यह सभी अधिकारी पहले जिलों में डीएम के पद पर कार्यरत थे और अब इन्हें प्रमोट कर प्रमंडलीय जिम्मेदारी दी गई है।

कुछ अधिकारियों को प्रमोशन भी मिला है और उन्हें नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। पटना के पूर्व डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह, दरभंगा के डीएम राजीव रौशन और मुंगेर के डीएम अवनीश कुमार सिंह को प्रमोट कर बड़े प्रशासनिक पदों पर तैनात किया गया है। पश्चिम चंपारण के डीएम दिनेश कुमार राय और ICDS के निदेशक कौशल किशोर को भी पदोन्नति दी गई है। इस फेरबदल से चुनावी साल में प्रशासन को मजबूत करने की कोशिश साफ नजर आ रही है।


पटना और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Patnavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.