ताजा खबर

पटना एयरपोर्ट पर शॉपिंग और फूड कोर्ट की सौगात, छठ से पहले 40 नए आउटलेट होंगे शुरू

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, September 17, 2025

पटना न्यूज डेस्क: पटना एयरपोर्ट यात्रियों के लिए अब सफर के साथ-साथ शॉपिंग और फूड का भी खास अनुभव देने जा रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी की योजना है कि यहां जल्द ही 40 नए आउटलेट शुरू किए जाएंगे, जिनमें 23 फूड वेंचर और 17 रिटेल शॉप शामिल होंगे।

ये आउटलेट आगमन, प्रस्थान और मल्टी लेवल कार पार्किंग एरिया में खोले जाएंगे। खासतौर पर कार पार्किंग के ऊपर बने दो फ्लोर को मिनी मॉल का रूप दिया जा रहा है, जिससे यात्रियों को पटना एयरपोर्ट पर भी बड़े शहरों जैसी शॉपिंग और फूड की सुविधा मिलेगी।

फूड वेंचर में बरिस्ता, स्टारबक्स, सबवे और हरिलाल जैसे पॉपुलर ब्रांड शामिल होंगे, जबकि रिटेल शॉप्स में कपड़े, जूते, घड़ियां और अन्य ब्रांडेड एसेसरीज मिलेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए दो एक्जीक्यूटिव लाउंज भी बनाए जाएंगे।

एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि छठ पूजा से पहले सभी दुकानें शुरू हो जाएंगी। अच्छी बात यह है कि कार पार्किंग एरिया में खुलने वाली दुकानों से सिर्फ हवाई यात्री ही नहीं, बल्कि आम लोग भी खरीदारी कर सकेंगे।



पटना और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Patnavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.