ताजा खबर
पटना में ATM की गड़बड़ी से बचा लाखों का नुकसान, शख्स ने दिखाई इमानदारी   ||    भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा के लिए पटना में 11:30 के बाद स्कूल बंद   ||    12 मई का इतिहास: ऐतिहासिक घटनाएँ और महत्वपूर्ण तथ्य   ||    Numerology 12 May 2025: पूर्णिमा तिथि पर मूलांक 2 के साथ ही इनको मिलेगा भाग्य का साथ, यहां पढ़ें आज ...   ||    PSL के बाद PCB को लगा एक और बड़ा झटका, अब इन टूर्नामेंट्स को भी करना पड़ा बंद   ||    भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रिकी पोंटिंग ने दिखाया जिगरा, युद्धविराम की खबर मिलते ही बदला फैसला   ||    टेस्ट के बाद वनडे से कब संन्यास लेंगे Rohit Sharma? खुद दे दिया है बड़ा अपडेट   ||    PSL के बाद PCB को लगा एक और बड़ा झटका, अब इन टूर्नामेंट्स को भी करना पड़ा बंद   ||    अडाणी ग्रुप ने भारत का पहला हाइड्रोजन ट्रक किया लॉन्च, छत्तीसगढ़ की खदान में होगा इस्तेमाल   ||    Gold Rate Today: 12 मई को कितनी बदली सोने की कीमत? जानें बड़े शहरों में लेटेस्ट रेट   ||    विक्रम मिसरी ट्रोल क्यों? अखिलेश-ओवैसी के बाद राजीव शुक्ला बोले- ‘वे बेहतरीन अधिकारी’   ||    बोध गया मंदिर में बौद्ध भिक्षु क्यों कर रहे हैं प्रदर्शन? बुद्ध पूर्णिमा पर जानें विवाद की असली वजह   ||    भारत-पाकिस्तान के बीच DGMO स्तर की वार्ता क्यों है खास? जानें क्या बोले रक्षा विशेषज्ञ   ||    Petrol Diesel Prices Hike: भारत-पाक तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, जानें 4 महानगरों के रेट   ||    Nurse Day 2025: कौन थीं भारत की पहली प्रशिक्षित नर्स? जानें आजादी से पहले का इतिहास   ||    विदेश सचिव विक्रम मिसरी क्यों हो रहे ट्रोल? समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, पूछा- केंद्र चुप क्यों?   ||    भारतीय सेना ने 3 बड़े आतंकियों को मिट्टी में मिलाया, ठिकानों को भी किया जमींदोज   ||    पहलगाम हमले के 96 घंटे बाद तैयार थी नौसेना, कराची को तबाह करने का था फुल प्रुफ प्लान   ||    Earthquake in Tibet: भूकंप के तेज झटकों से हिली तिब्बत की धरती, यूपी-बिहार तक दिखा असर   ||    Donald Trump News: भारत-पाक में तनाव के बीच ट्रंप का दवाइयों को लेकर बड़ा ऐलान, अमेरिका में 30% होंग...   ||    +++ 

पाकिस्तान में 900 फीट ऊंचाई पर केबल कार में फंसे 6 स्कूली बच्चे और 2 टीचर, रेस्क्यू की कोशिश जारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 22, 2023

मुंबई, 22 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा राज्य में 8 लोग 900 फीट ऊंचाई पर एक केबल कार में फंसे हैं। इनमें 6 स्कूली बच्चे और दो टीचर हैं। ये रोज की तरह स्कूल जा रहे थे। नीचे गहरी नदी है, जो बारिश की वजह से उफान पर है। फिलहाल, दो आर्मी हेलिकॉप्टर्स से इन लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। पाकिस्तान के अखबार द डॉन के मुताबिक, जमीन से इस केबल कार की ऊंचाई करीब 2 हजार फीट है। पाकिस्तान के केयरटेकर प्राइम मिनिस्टर अनवार-उल-हक काकड़ ने खैबर सरकार और फौज को तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के आदेश दिए हैं।

तो वहीं, जियो न्यूज से बातचीत में पाकिस्तान एयरफोर्स के पूर्व पायलट सैयद जावेद ने कहा, केबल कार में फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू करने के लिए चलाया जा रहा ऑपरेशन अपनेआप में भी खतरनाक है। हेलिकॉप्टर के विंग्स से जो तेज हवा निकलती है, वो बचे हुए केबल वायर्स को भी डैमेज कर सकती है। जावेद के मुताबिक, इस इलाके में मौसम अकसर खराब हो जाता है। हमारे हेलिकॉप्टर साफ मौसम में तो ऑपरेशन कर सकते हैं, लेकिन मौसम खराब हुआ तो हेलिकॉप्टर भी कुछ नहीं कर सकेंगे। खुद इनके लिए खतरा पैदा हो जाएगा। हमारे कमांडोज रेस्क्यू की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक नाकाम रहे हैं। फंसे लोगों को निकालने के दो तरीके हैं। नीचे रस्सी डालकर इन्हें खींचा जाए या फिर किसी चेयर को केबल कार तक पहुंचाया जाए। दोनों ही हालात में खतरा बहुत ज्यादा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना अलाई तहसील की है। यहां के दो टीचर और 6 स्टूडेंट स्कूल के लिए निकले। जैसे ही केबल कार घाटी के बीच में पहुंची तो इसमें लगी केबल्स का एक बार टूटकर मुड़ गया और इसकी वजह से कार रुक गई। फिलहाल, नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने फौज से मदद मांगी है। इसके लिए एक हेलिकॉप्टर भेजा गया है। हालांकि कार में बच्चे होने की वजह से रेस्क्यू आसान नहीं लग रहा। केबल कार में मौजूद एक शख्स ने बमुश्किल फोन से संपर्क किया। उसने कहा कि एक नहीं, बल्कि दो वायर टूटे हैं। केबल कार में मौजूद एक और टीचर जफर इकबाल ने कहा, इस इलाके के 150 बच्चे रोज इसी केबल कार के जरिए स्कूल जाते हैं। इस इलाके में न तो सड़कें हैं और न ब्रिज। आपको बता दे, ये लोग रोज इसी केबल कार के जरिए घाटी और नदी पार करके जाते हैं। इस केबल कार को एक प्राइवेट कंपनी ऑपरेट करती है।

पटना और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Patnavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.