ताजा खबर

मटन की जगह चिकन परोसने पर शादी में बवाल, बारातियों और घरातियों में जमकर मारपीट

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, July 11, 2026

पटना न्यूज डेस्क: बिहार के सहरसा जिले के महिषी प्रखंड स्थित राजनपुर गांव में एक शादी समारोह उस समय तनाव में बदल गया, जब बारातियों को मटन की जगह चिकन परोसने को लेकर विवाद हो गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे।

घटना 9 जुलाई की रात की है। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के बलवापार निवासी मोहम्मद अनवर के बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला उर्फ चांद की शादी राजनपुर निवासी मोहम्मद जावेद उर्फ मोटो की बेटी से हो रही थी। दूल्हा पक्ष का आरोप है कि उन्हें शादी में मटन परोसने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन भोज में चिकन परोसा गया।

जब बारातियों ने इस पर आपत्ति जताई तो दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस झड़प में दूल्हा पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में मोहम्मद आशिक, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद हसन, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद जब्बार, मोहम्मद आतिफ और मोहम्मद महबूब समेत अन्य लोग शामिल हैं।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सहरसा सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मटन की जगह चिकन परोसने को लेकर विवाद सामने आया है, जो बाद में मारपीट में बदल गया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों से आवेदन मिलने के बाद मामले की विस्तृत जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।


पटना और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Patnavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.