ताजा खबर

पटना के सेलगढ़ टोला में जलभराव से ग्रामीण परेशान, नाली निर्माण की उठी मांग

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, July 23, 2026

पटना न्यूज डेस्क: पटना जिले के रानीतालाब थाना क्षेत्र के सेलगढ़ टोला में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश और घरों का गंदा पानी सड़कों पर जमा होने से पूरे इलाके में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

हालात ऐसे हैं कि कई घरों के दरवाजों तक पानी पहुंच गया है। जलभराव के कारण पूरे इलाके में बदबू फैल रही है और मच्छर, मक्खियों व अन्य कीड़े-मकोड़ों का प्रकोप बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे मलेरिया, डेंगू और डायरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

सड़क पर भरे पानी की वजह से स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार स्थानीय मुखिया से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। उनका कहना है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। ग्रामीणों ने जल निकासी के लिए पक्की नाली और उसके उचित निकास की मांग की है।

वजीरपुर पंचायत के सेलगढ़ वार्ड नंबर-3 निवासी आलोक कुमार ने बताया कि नाली की व्यवस्था नहीं होने से करीब 50 घर प्रभावित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव जीतने के बाद से मुखिया गांव नहीं आए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण रानीतालाब मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन करेंगे।

इस संबंध में मुखिया से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला।


पटना और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Patnavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.