ताजा खबर

पटना में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मुंगेर के दो युवकों की मौत; चालक फरार

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, October 13, 2026

पटना न्यूज डेस्क: पटना में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बाइपास थाना क्षेत्र के फोरलेन पर छोटी पहाड़ी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर यातायात और स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दोनों घायलों को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मुंगेर के रहने वाले थे दोनों युवक

यातायात थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर के मुताबिक, मृतकों की पहचान मुंगेर जिले के हरिपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले 31 वर्षीय अमरेश कुमार और असरगंज थाना क्षेत्र के 25 वर्षीय मंजय कुमार के रूप में हुई है। दोनों निजी काम करते थे और बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पटना के मीठापुर में किराये पर रहते थे

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों युवक इलेक्ट्रिक का काम करते थे और पटना के मीठापुर इलाके में किराये के मकान में रहते थे। हादसे की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है। पुलिस के अनुसार, परिवार के सदस्यों के पहुंचने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ट्रक जब्त, चालक की तलाश जारी

हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। साथ ही हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच भी जारी है।


पटना और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Patnavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.