ताजा खबर

बिहार में रेलवे की OHE तार चोरी, गया-पटना रेलखंड पर करीब तीन घंटे तक प्रभावित रहीं ट्रेन सेवाएं

Photo Source : Google

Posted On:Friday, July 10, 2026

पटना न्यूज डेस्क: बिहार के गया-पटना रेलखंड में गुरुवार तड़के चोरों द्वारा ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) तार काटकर चोरी किए जाने से रेल सेवाएं करीब तीन घंटे तक प्रभावित रहीं। यह घटना तेहटा और जहानाबाद रेलवे स्टेशनों के बीच हुई, जिसके चलते कई ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 3:05 बजे चोरों ने 25,000 वोल्ट क्षमता वाले लगभग 100 मीटर लंबे ओएचई तार को काट लिया। इस घटना के कारण गया-पटना सेक्शन में ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त तार की मरम्मत का काम शुरू किया गया। रेलवे कर्मचारियों ने तेजी से काम करते हुए ओएचई लाइन को दुरुस्त किया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सुबह 6:26 बजे मरम्मत का काम पूरा होने के बाद लाइन को सुरक्षित घोषित कर दिया गया और रेल सेवाओं को धीरे-धीरे सामान्य किया गया। मामले में चोरी की घटना की जांच की जा रही है।


पटना और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Patnavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.