ताजा खबर

छठ स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं पर पागल कुत्ते का हमला, 40 से ज्यादा लोग घायल

Photo Source : Google

Posted On:Friday, November 13, 2026

पटना न्यूज डेस्क: बिहार के बख्तियारपुर में छठ महापर्व के नहाय-खाय के मौके पर गंगा स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच शुक्रवार सुबह अचानक दहशत फैल गई। स्टेशन रोड से सीढ़ी घाट तक एक आवारा कुत्ते ने कई लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में 40 से अधिक श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है। घायलों में बख्तियारपुर के अलावा पड़ोसी नालंदा जिले से छठ स्नान के लिए आए लोग भी शामिल हैं।

घायल पप्पू कुमार के मुताबिक, शुक्रवार सुबह जब श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाट की ओर जा रहे थे, तभी कुत्ते ने रास्ते में लोगों को काटना शुरू कर दिया। उसके हमले में संतोष पासवान, नालंदा के तेरा निवासी संतोष कुमार, बख्तियारपुर निवासी बैजनाथ राय और रवाईच के राजवीर कुमार समेत कई लोग घायल हो गए। अचानक हुए इस हमले से वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए बख्तियारपुर अस्पताल पहुंचाया गया। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे से ही अस्पताल में कुत्ते के काटने के मामले आने शुरू हो गए थे। अस्पताल के डॉक्टर विनय कुमार ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। हालांकि, अस्पताल में रेबीज से बचाव के लिए लगने वाली एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) उपलब्ध नहीं थी।

डॉक्टर विनय कुमार के अनुसार, अस्पताल में रेबीज की वैक्सीन एक दिन पहले ही खत्म हो गई थी। ऐसे में फिलहाल घायलों को टिटनेस के इंजेक्शन लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पटना से अगले दो से तीन घंटे में रेबीज की वैक्सीन पहुंचने की उम्मीद है। वैक्सीन आने के बाद सभी घायलों को रेबीज का टीका लगाया जाएगा।


पटना और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Patnavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.