ताजा खबर

बिहार में कड़ाके की ठंड का कहर, 22 जिलों में कोल्ड-डे अलर्ट, खगड़िया में बारिश

Photo Source : Google

Posted On:Monday, December 29, 2025

पटना न्यूज डेस्क: बिहार में तेज पछुआ हवाओं के कारण हाड़ कंपाने वाली ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार को खगड़िया में ठंड के बीच हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई, जबकि पटना, समस्तीपुर समेत कई जिलों में दिनभर कनकनी महसूस की गई। ठंडी हवाओं और कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।

मौसम विभाग ने किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, बेगूसराय, जमुई और भागलपुर में ठिठुरन बने रहने का अनुमान जताया है। प्रदेश के 22 जिलों में कोल्ड-डे और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में दिनभर धूप निकलने की संभावना कम है और तापमान सामान्य से काफी नीचे रह सकता है।

अररिया के फारबिसगंज में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजगीर में यह 6.8 डिग्री तक पहुंच गया। कोहरे का असर रेल और हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। पटना जंक्शन से कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं, कुछ ट्रेनें 8 से 11 घंटे तक लेट रहीं।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नए साल तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। अगले 4–5 दिनों तक कई जिलों में कोल्ड-डे जैसी स्थिति बनी रह सकती है। उत्तर और पूर्वी बिहार में ठंड का असर ज्यादा रहेगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक हिमालयी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण सर्द हवाएं बिहार तक पहुंच रही हैं, जिससे तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।


पटना और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Patnavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.