ताजा खबर

पटना के विस्तार का बड़ा प्लान, 66 हजार एकड़ में बसेगा नया ‘पाटलिपुत्र’ शहर

Photo Source : Google

Posted On:Friday, June 19, 2026

पटना न्यूज डेस्क: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को नगर विकास एवं आवास विभाग की 286 करोड़ रुपये से अधिक की 157 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने पटना के भविष्य को लेकर बड़ा विजन पेश करते हुए राजधानी के विस्तार के लिए 66 हजार एकड़ क्षेत्र में एक नए शहर ‘पाटलिपुत्र’ को विकसित करने की घोषणा की।

कार्यक्रम के दौरान 238.75 करोड़ रुपये की 114 योजनाओं का उद्घाटन और 47.48 करोड़ रुपये की 43 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। पटना नगर निगम क्षेत्र में भी कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत हुई। इसके अलावा पटना स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत रिवर डेवलपमेंट, ग्रीन एरिया, गार्डन और पाथवे जैसी योजनाओं का लोकार्पण किया गया। मीठापुर में 10.68 करोड़ रुपये की लागत से बने जी+3 कॉमन सर्विस सेंटर का भी उद्घाटन किया गया, जहां बैंक, कैफे और अन्य नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार शहरों को आधुनिक और सुव्यवस्थित बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कचरा प्रबंधन, सीवरेज नेटवर्क और सड़क मरम्मत जैसे मुद्दों पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही नगर निगम और बुडको को वार्ड स्तर पर आधुनिक सब्जी, डेयरी और मांस-मछली बाजार विकसित करने की योजना तैयार करने को कहा।

पटना के दीर्घकालिक विकास की रूपरेखा बताते हुए उन्होंने कहा कि राजधानी के विस्तार के लिए बड़े पैमाने पर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। सरकार का लक्ष्य पटना को इंडस्ट्री, एजुकेशन और मेडिकल हब के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि नया पाटलिपुत्र शहर आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, साथ ही इसकी ऐतिहासिक पहचान और विरासत को भी संरक्षित किया जाएगा।


पटना और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Patnavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.