ताजा खबर

सम्राट चौधरी के सचिव लोकेश कुमार सिंह की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल से मिली छुट्टी

Photo Source : Google

Posted On:Friday, May 15, 2026

पटना न्यूज डेस्क: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सचिव लोकेश कुमार सिंह की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें पटना स्थित आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनका शुगर लेवल अचानक काफी कम हो गया था, जिसके चलते उन्हें ICU में निगरानी में रखा गया। हालांकि इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर बताई गई और शुक्रवार सुबह उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक लोकेश कुमार सिंह मुख्यमंत्री आवास स्थित कार्यालय में काम के दौरान फाइलें निपटा रहे थे, तभी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और मंत्री अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना।

अस्पताल पहुंचने वालों में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, प्रत्यय अमृत, स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि, पटना डीएम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल लोकेश कुमार सिंह खतरे से बाहर हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।

2003 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी लोकेश कुमार सिंह हाल ही में सचिवालय सचिव नियुक्त किए गए थे। प्रशासनिक हलकों में उनकी पहचान जमीन से जुड़े और बेहद सक्रिय अधिकारी के रूप में होती है। कोरोना काल के दौरान स्वास्थ्य विभाग में सचिव रहते हुए उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां संभाली थीं। इससे पहले वे वित्त विभाग और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति जैसे महत्वपूर्ण विभागों में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं।


पटना और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Patnavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.