ताजा खबर

बिहार में गर्मी से मिली राहत, पटना समेत कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, May 28, 2026

पटना न्यूज डेस्क: बिहार में पिछले चार-पांच दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और लू से लोगों को बुधवार को कुछ राहत मिली। राजधानी पटना समेत प्रदेश के कई जिलों में आंशिक बादल छाए रहने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तेज धूप और लू का असर कम होने से लोगों ने राहत महसूस की।

पटना के अधिकतम तापमान में बीते चार दिनों के दौरान करीब छह डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। 24 मई को जहां राजधानी का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था, वहीं बुधवार को यह घटकर 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि प्रदेश में सबसे अधिक तापमान डेहरी में 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमीयुक्त पुरवा हवाओं के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राजधानी पटना और आसपास के जिलों में हल्की बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तर बिहार के कई जिलों में आंधी और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका भी जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण बिहार से लेकर उत्तरी तटीय आंध्रप्रदेश और उत्तर बिहार से दक्षिण तेलंगाना तक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके प्रभाव से मौसम में बदलाव जारी रहेगा। 29 और 30 मई को पटना समेत पूरे बिहार में आंधी-पानी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में उत्तर बिहार के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिसमें कटिहार के प्राणपुर में सबसे अधिक 62.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।


पटना और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Patnavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.