पटना न्यूज डेस्क: त्योहारों के मौसम में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली और पटना के बीच एक और वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इससे त्योहारों के दौरान सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। इससे पहले इसी महीने रेलवे ने नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली के बीच 02252/02251 वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस शुरू की थी।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्रा ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब पटना और नई दिल्ली के बीच एक और वंदे भारत स्पेशल ट्रेन (02253/02254) चलाई जाएगी। रेलवे का यह कदम त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए उठाया गया है।
12 घंटे 55 मिनट में पूरा होगा सफर
नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस करीब 995 किलोमीटर की दूरी 12 घंटे 55 मिनट में तय करेगी। ट्रेन नंबर 02554 नई दिल्ली से 22 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक चलेगी। इस दौरान हर हफ्ते मंगलवार, गुरुवार और रविवार को ट्रेन रवाना होगी।