ताजा खबर

पटना में महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी का वीडियो वायरल, थप्पड़ मारने वाला युवक गिरफ्तार

Photo Source : Google

Posted On:Friday, October 2, 2026

पटना न्यूज डेस्क: पटना के सुभाष नगर इलाके में महिला पुलिसकर्मी के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें कुछ युवक महिला पुलिसकर्मियों से बहस करते दिख रहे हैं। इसी बीच एक युवक महिला पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारता नजर आता है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

रामकृष्ण नगर पुलिस के मुताबिक, सब-इंस्पेक्टर प्रियंका आनंद समेत पांच महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से जा रही थीं। इसी दौरान तीन युवकों ने कथित तौर पर उन पर टिप्पणी की। प्रियंका आनंद ने इसका विरोध किया तो उनमें से एक युवक ने कथित तौर पर उन्हें थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद तीनों युवक वहां से भाग निकले।

मामले में 30 सितंबर को रामकृष्ण नगर थाने में केस नंबर 1047/26 दर्ज किया गया। शुरुआत में तीनों युवकों की पहचान नहीं हो पाई थी। इसके बाद पुलिस ने इलाके में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली और फुटेज के आधार पर 22 वर्षीय प्रदीप कुमार की पहचान की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, प्रदीप कुमार मूल रूप से खुशरूपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है और सुभाष नगर में किराए के मकान में रहता है। पूछताछ के जरिए पुलिस अब उसके साथ मौजूद बाकी दो युवकों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। पुलिस CCTV फुटेज समेत दूसरे सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।


पटना और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Patnavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.