ताजा खबर

कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर दबंगों का हमला, तोड़फोड़ कर कर्मचारियों को दी धमकी

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, August 1, 2026

पटना न्यूज डेस्क: बिहार के भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र स्थित कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर गुरुवार देर रात दबंगई और तोड़फोड़ का मामला सामने आया। आरोप है कि बिना टोल टैक्स दिए वाहन निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद करीब एक दर्जन लोगों ने टोल प्लाजा पर हमला कर कर्मचारियों को धमकाया और जमकर तोड़फोड़ की।

टोल प्रबंधन के अनुसार, पहले कुछ लोगों की टोल गार्ड से कहासुनी हुई। इसके कुछ देर बाद बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे और कार्यालय की खिड़कियों के शीशे, लैंप पोस्ट, गमले समेत कई संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। आरोप है कि इस दौरान उपद्रवियों ने कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी भी दी।

प्रबंधन का दावा है कि घटना के समय पुलिस की गाड़ी भी मौके पर मौजूद थी, लेकिन इसके बावजूद हमलावर बेखौफ होकर उत्पात मचाते रहे। जाते-जाते उन्होंने चेतावनी दी कि आगे भी उनकी गाड़ियों को बिना टोल के गुजरने दिया जाए, नहीं तो टोलकर्मियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ जारी रहेगी।

घटना के बाद टोल प्रबंधन ने कोईलवर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने टोल प्लाजा पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

ट्रैफिक डीएसपी (सदर) मनोज कुमार सुधांशु ने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, कोईलवर थाना प्रभारी नरोत्तम दास ने बताया कि टोल प्लाजा पर गश्ती दल तैनात कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि कुल्हड़िया टोल प्लाजा पर इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। ऐसे में टोलकर्मियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।


पटना और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Patnavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.