पटना न्यूज डेस्क: बिहार सरकार ने प्रशासनिक हलकों में बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के 19 वरीय अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी की, जिसके तहत राज्य के 17 अनुमंडलों में नए एसडीओ (अनुमंडल पदाधिकारी) की तैनाती की गई है।
बेगूसराय के उप विकास आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर को अब नगर आयुक्त, बेगूसराय नगर निगम की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डॉ. प्रदीप कुमार, जो अभी तक पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे, उन्हें पूर्वी चंपारण का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सचिव आशीष नारायण को एसडीओ राजगीर नियुक्त किया गया है।
इसी कड़ी में नालंदा के वरीय उप समाहर्ता कृष्ण कुमार को पीरो अनुमंडल का एसडीओ बनाया गया है। महराजगंज के एसडीओ अनिल कुमार को अब बेगूसराय सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अन्य बदलावों में निधि राज को मढ़ौरा, आशुतोष गुप्ता को सिवान सदर, वंदना सिन्हा को बेलसंड, और आनंद कुमार को सीतामढ़ी सदर का एसडीओ नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा अमित अनराद अब नवादा, शशांक राज बिरौल, अनिता सिन्हा महराजगंज, दीपक कुमार जयनगर, प्रवीण कुंदन टेकारी, अमित कुमार भभुआ सदर, अमित राजन दाउदनगर, स्निग्धा नेहा सोनपुर, रवि प्रकाश अररिया सदर और नितेश कुमार छपरा सदर के नए अनुमंडलाधिकारी बनाए गए हैं। वहीं सोनपुर के एसडीओ तथा आईएएस अधिकारी अशिष कुमार को अब पटना नगर निगम का अपर नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।