ताजा खबर

17 हजार फीट पर ओलों से टकराया इंडिगो विमान, लखनऊ में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, October 8, 2026

पटना न्यूज डेस्क: पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट को बुधवार को खराब मौसम के बीच लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। विमान जब करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था, तभी ओलों की चपेट में आ गया। इससे विमान के आगे का हिस्सा यानी रेडोम क्षतिग्रस्त हो गया। विमान में 104 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे और सभी सुरक्षित हैं।

ओलावृष्टि के बाद विमान को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। खास बात यह रही कि फ्लाइट तय समय से 8 मिनट पहले ही लैंड कर गई। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को तुरंत दे दी गई, जबकि विमान को फिलहाल ग्राउंडेड कर दिया गया है।

इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि 7 अक्टूबर 2026 को पटना से लखनऊ जा रही फ्लाइट 6ई 625 को लैंडिंग के दौरान ओलावृष्टि समेत खराब मौसम का सामना करना पड़ा, जिससे विमान के रेडोम को नुकसान पहुंचा। विमान की जरूरी मेंटेनेंस की जाएगी और रेगुलेटरी मंजूरी मिलने के बाद ही इसे दोबारा उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी। वहीं, विमानन नियामक डीजीसीए ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले पिछले महीने गुवाहाटी से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को भी लैंडिंग के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा था। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान का टेल स्ट्राइक हो गया था। एयरलाइन ने इसे ‘एबनॉर्मल रनवे कॉन्टैक्ट’ बताया था और कहा था कि तेज हवाओं वाले खराब मौसम के दौरान यह घटना हुई। इसके बाद उस विमान को भी ग्राउंडेड कर दिया गया था।


पटना और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Patnavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.