ताजा खबर

बिहार के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Photo Source : Google

Posted On:Monday, August 17, 2026

पटना न्यूज डेस्क: बिहार के कई हिस्सों में सोमवार को बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की से छिटपुट बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक भभुआ, गया, जमुई और नवादा में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार समेत कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ अमृतसर, लुधियाना, लखनऊ और वाराणसी से होते हुए उत्तरी ओडिशा तट के पास बने कम दबाव वाले क्षेत्र और फिर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके असर से बिहार के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में भी राज्य के कई इलाकों में बारिश हुई। मधुबनी में सबसे ज्यादा 12.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। पश्चिम चंपारण के सिकटा में भी 12.8 मिमी, पूर्णिया में 2 मिमी और सिवान के महाराजगंज में 1.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। भोजपुर और वैशाली में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

बारिश के बावजूद राजधानी पटना समेत ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान बढ़ा। पटना का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कैमूर के भभुआ में 37.3 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। वाल्मीकि नगर, शेखपुरा और जहानाबाद में हल्की बारिश के कारण उमस बनी रही।


पटना और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Patnavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.