ताजा खबर

बिहार में गहराया बाढ़ का खतरा, पटना समेत 8 जिलों के लिए अलर्ट; 4 सितंबर को गंगा पार कर सकती है उच्चतम बाढ़ सीमा

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, September 3, 2026

पटना न्यूज डेस्क: बिहार में गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण पटना समेत 8 जिलों में बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है। इसे देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने गुरुवार को नई चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक 4 सितंबर को गंगा का पानी कई जगह उच्चतम बाढ़ स्तर (Highest Flood Level) को पार कर सकता है। इससे नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार जल संसाधन विभाग से मिले पूर्वानुमान में बताया गया है कि पटना के गांधी घाट पर गुरुवार रात गंगा का जलस्तर उच्चतम बाढ़ स्तर को पार कर सकता है। वहीं मोकामा के हाथीदह में 4 सितंबर की दोपहर ऐसी स्थिति बनने की आशंका जताई गई है। जलस्तर बढ़ने के साथ आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा भी बढ़ सकता है।

विभाग ने भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद के नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को खास सावधानी बरतने को कहा है। लोगों से अपील की गई है कि वे गंगा के बढ़ते पानी को देखते हुए किसी तरह का जोखिम न लें और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने के लिए तैयार रहें।

आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से प्रशासन की ओर से जारी सूचनाओं पर नजर रखने और बाढ़ की स्थिति में सावधानी बरतने की अपील की है। खासकर नदी और जलभराव वाले इलाकों में जाने से बचने को कहा गया है। विभाग का कहना है कि गंगा के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए संबंधित जिलों के प्रशासन को भी सतर्क रहने की जरूरत है।


पटना और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Patnavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.