ताजा खबर

रोटरी क्लब पटना मिड टाउन की नई कार्यकारिणी ने संभाला पदभार, डॉ. रंजना कुमार बनीं अध्यक्ष

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, July 18, 2026

पटना न्यूज डेस्क: पटना में शनिवार को रोटरी क्लब पटना मिड टाउन का 48वां इंस्टॉलेशन समारोह एक होटल में आयोजित किया गया। इस दौरान क्लब की नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया। प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजना कुमार ने क्लब की नई अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली। वहीं, प्रमेश कुमार को सचिव और राजेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि बिहार पुलिस के डायरेक्टर जनरल (विजिलेंस) जितेंद्र सिंह गंगवार रहे, जबकि पूर्व जिला गवर्नर विपिन चाचान विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। क्लब के सचिव प्रमेश कुमार ने संस्था की विभिन्न सामाजिक सेवा परियोजनाओं की जानकारी दी। नई अध्यक्ष डॉ. रंजना कुमार ने कहा कि रोटरी क्लब आगे भी समाज सेवा के कार्यों को प्राथमिकता देगा और "स्वार्थ से ऊपर सेवा" के मूल मंत्र पर काम करता रहेगा।

इस अवसर पर प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. आर.एन. सिंह ने सदस्यों से केवल सदस्य नहीं, बल्कि सच्चे रोटेरियन बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए संवेदनशीलता और समर्पण सबसे जरूरी है।

कार्यक्रम में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. वी.पी. सिंह ने बताया कि रोटरी क्लब की ओर से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए निशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है। समारोह का संचालन विद्या नारायण और डॉ. प्रियांशिल सिंह ने किया। इस दौरान पूर्व सचिव शरद रंजन और पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रतीक आनंद ने नई अध्यक्ष और सचिव को रोटरी का प्रतीक चिह्न सौंपा। कार्यक्रम में शहर के कई वरिष्ठ रोटेरियन और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।


पटना और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Patnavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.