ताजा खबर

अशोक धाम से लौट रहे SI दंपती को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत

Photo Source : Google

Posted On:Friday, August 14, 2026

पटना न्यूज डेस्क: पटना के बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर गुरुवार को हुए सड़क हादसे में बिहार पुलिस के सब-इंस्पेक्टर की पत्नी की मौत हो गई, जबकि एसआई गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा अथमलगोला थाना क्षेत्र के सबनीमा गांव के पास दोपहर करीब 12 बजे हुआ।

बताया जा रहा है कि हरेराम शर्मा अपनी पत्नी रूबी देवी के साथ लखीसराय के प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर से जलाभिषेक कर बुलेट से घर लौट रहे थे। सबनीमा गांव के पास पेट्रोल पंप के नजदीक पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही दोनों बाइक से उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक रुका नहीं और वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

आधे घंटे तक मदद का इंतजार करते रहे

हादसे के बाद घायल हरेराम शर्मा और रूबी देवी करीब आधे घंटे तक सड़क किनारे पड़े रहे। दोनों खून से लथपथ हालत में राहगीरों से मदद मांगते रहे। पुलिस को सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

रूबी देवी की हालत गंभीर थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनका पोस्टमार्टम पीएमसीएच में कराया गया है। वहीं हरेराम शर्मा का पटना के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

CCTV फुटेज से आरोपी वाहन की तलाश

हरेराम शर्मा अथमलगोला थाना क्षेत्र के सबनीमा गांव के रहने वाले हैं और बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं।

अथमलगोला थानाध्यक्ष राहुल कुमार के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फरार स्कॉर्पियो और उसके चालक का पता लगाने के लिए फोरलेन पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। पुलिस वाहन की पहचान के साथ मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।


पटना और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Patnavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.