ताजा खबर

बिहार में अगले 48 घंटे बढ़ेगा तापमान, उत्तर बिहार में गरज के साथ बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, October 10, 2026

पटना न्यूज डेस्क: बिहार में पछुआ और पुरवा हवाओं के बीच मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। आसमान में बादलों की आवाजाही और धूप के कारण दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के मुताबिक, अगले 48 घंटों में राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान सभी जिलों में बादल छाए रहने और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, जबकि उत्तर बिहार के कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है।

शुक्रवार को पटना समेत 22 जिलों में अधिकतम तापमान बढ़ा। पटना का तापमान 3 डिग्री बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि 35.4 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर राज्य का सबसे गर्म जिला रहा। मधुबनी में हवा की अधिकतम रफ्तार 39 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा सुपौल, रांची, सुंदरगढ़, बरगढ़, बीजापुर और पणजी से होकर गुजर रही है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से बिहार में बादलों की आवाजाही जारी रहने और कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश होने की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान उत्तर-पूर्वी और उत्तर-मध्य बिहार के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मधेपुरा के घैलाढ़ में सबसे ज्यादा 42.6 मिलीमीटर और खगड़िया के परबत्ता में 42.2 मिलीमीटर बारिश हुई। मधुबनी के खजौली में 37.6 मिलीमीटर, बेगूसराय के मटियानी में 36.8 मिलीमीटर और भागलपुर के सुल्तानगंज में 32.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

इसके अलावा बांका के शंभूगंज में 27.8 मिलीमीटर, मधुबनी के बेनीपट्टी में 27 मिलीमीटर, गोपालगंज में 26.2 मिलीमीटर, लखीसराय के सूर्यगढ़ा में 24.2 मिलीमीटर और चानन में 22.4 मिलीमीटर बारिश हुई। नालंदा के हरनौत में 22.3 मिलीमीटर, मुंगेर के तारापुर में 21 मिलीमीटर, मधुबनी के खुटौना में 20.2 मिलीमीटर और समस्तीपुर के रोसड़ा में 19 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मधेपुरा के मुरलीगंज में 16.4 मिलीमीटर, वाल्मीकि नगर में 16 मिलीमीटर, खगड़िया और सिवान के गोरियाकोठी में 14.4-14.4 मिलीमीटर, पूर्णिया के भवानीपुर और मधुबनी के बासोपट्टी में 14-14 मिलीमीटर बारिश हुई। सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर में 13.6 मिलीमीटर, बांका के बौंसी में 12.8 मिलीमीटर, खगड़िया के अलौली में 12.2 मिलीमीटर, पश्चिम चंपारण के चनपटिया में 11.6 मिलीमीटर, भोजपुर के जगदीशपुर में 11.2 मिलीमीटर और सिवान के बड़हरिया में 10.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।


पटना और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Patnavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.