ताजा खबर

पटना में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, July 25, 2026

पटना न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुनपुन थाना क्षेत्र के केवड़ा ओपी इलाके में ग्रिल और वेल्डिंग की आड़ में चल रही एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री पर छापा मारकर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में तैयार और अधबने हथियार, कारतूस, बैरल और हथियार बनाने वाली मशीनें बरामद की गईं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 23 और 24 जुलाई की रात एसओजी/एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि केवड़ा गांव में अवैध रूप से हथियार तैयार किए जा रहे हैं। इसके बाद डीएसपी अबू सैफी मुर्तजा और शेख साबिर की अगुवाई में आर्म्स सेल, चीता-06 और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी की। इस दौरान केवड़ा निवासी सिद्धनाथ शर्मा और नालंदा के चिकसौरा निवासी ललन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। ललन फिलहाल केवड़ा में रह रहा था।

छापेमारी में पुलिस ने एक तैयार देशी कट्टा, पांच अधबने कट्टे, 38 तैयार बैरल, दो राइफल बैरल, .315 बोर की दो गोलियां और 7.65 बोर की 10 गोलियां बरामद कीं। इसके अलावा लेथ मशीन, वेल्डिंग मशीन, ड्रिल मशीन, कटर, जनरेटर, इलेक्ट्रिक मोटर, लोहे की रॉड, बैरल बनाने वाली पाइप समेत हथियार तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण भी जब्त किए गए। एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पटना और नालंदा के अवैध हथियार तस्करों और निर्माताओं को तैयार बैरल सप्लाई करते थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और लगातार छापेमारी की जा रही है। मसौढ़ी-2 के डीएसपी कन्हैया प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।


पटना और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Patnavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.