पटना न्यूज डेस्क: पटना के कोतवाली इलाके की होटल गली में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 4 लड़कों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात ये है कि ये चारों लड़के खुद भी नाबालिग हैं और 8वीं से 10वीं क्लास में पढ़ते हैं।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एक लड़के ने इंस्टाग्राम पर लड़की से दोस्ती की थी। फिर वह बाकी दोस्तों से भी जुड़ गई। करीब एक महीने पहले वह दीपनगर में एक लड़के के घर गई थी, जहां दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए। बाद में वह तीन और लड़कों के साथ होटल गई, जहां उसके साथ बारी-बारी से रेप किया गया।
लड़की ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को आरोपी उसे कोतवाली इलाके के एक होटल में लेकर गए और वहां भी उसके साथ रेप हुआ। होटल से निकलने के बाद लड़की ने परिजनों को बताया, फिर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने चारों लड़कों को पकड़ लिया है और पूछताछ कर रही है। महिला पुलिसकर्मी शोभा कुमारी और एएसआई राजीव रंजन लड़की को कोर्ट लेकर गए हैं, जहां उसका बयान दर्ज कराया जा रहा है।