ताजा खबर

बिहार में आबकारी विभाग की टीम पर फायरिंग, पांच आरोपियों को लेकर लौट रही स्कॉर्पियो पर बदमाशों ने किया हमला

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, July 1, 2026

पटना न्यूज डेस्क: बिहार में नशेड़ियों और शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने गई आबकारी विभाग की टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। यह घटना मंगलवार देर शाम अक्तियारपुर पुल के पास हुई, जब टीम छापेमारी के बाद पांच आरोपियों को लेकर लौट रही थी। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

फायरिंग के दौरान एक गोली आबकारी विभाग की स्कॉर्पियो के दाहिने दरवाजे का शीशा तोड़ते हुए बाएं दरवाजे के शीशे से बाहर निकल गई। वाहन में सवार जवान प्रिंस मिश्रा बाल-बाल बच गए। आबकारी अधिकारी वैद्यनाथ यादव के मुताबिक, टीम तीन वाहनों से छापेमारी पर निकली थी और महाराजगंज मुसहरी से पांच नशेड़ियों को पकड़कर पालीगंज आबकारी थाना ले जाया जा रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने हमला कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही उत्पाद अधीक्षक अभय मिश्रा और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हमला शराब और नशे के कारोबार से जुड़े लोगों ने किया या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, आबकारी विभाग की ओर से औपचारिक आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।


पटना और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Patnavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.