पटना न्यूज डेस्क: दुर्गापूजा के त्योहार के करीब आते ही, कोलकाता में इसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है और बिहार के लोग भी इसमें सक्रिय भागीदारी दिखा रहे हैं। ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए, रेलवे ने सियालदह-गोरखपुर-सियालदह विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जो पटना से होकर गुजरेगी।
यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए, 03131/03132 सियालदह-गोरखपुर-सियालदह विशेष ट्रेन को सियालदह से 05, 07, 12, 14, 19, 21, 26, 28 अक्टूबर और 02, 04, 09, 11, 16, 18, 23, 25, 30 नवम्बर 2024 को चलाने का फैसला किया गया है।
गोरखपुर से यह विशेष ट्रेन 6, 8, 13, 15, 20, 22, 27, 29 अक्टूबर और 3, 5, 10, 12, 17, 19, 24, 26 अक्टूबर तथा 1 दिसम्बर 2024 को कुल 17 बार चलाई जाएगी।
गाड़ी संख्या 03131 सियालदह-गोरखपुर विशेष ट्रेन सियालदह से शाम 6:15 बजे रवाना होगी और बर्धमान में 8:05 बजे रुकेगी। इसके बाद, पटना में सुबह 3:35 बजे, पाटलिपुत्र में 4:10 बजे, छपरा में 6:30 बजे, सीवान में 7:15 बजे और देवरिया सदर में 8:22 बजे रुकेगी, और गोरखपुर 10:10 बजे पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 03132 गोरखपुर-सियालदह विशेष गाड़ी गोरखपुर से 11:30 बजे चलेगी। यह देवरिया सदर में 13:25 बजे, सीवान में 14:40 बजे, छपरा में 16:05 बजे, पाटलिपुत्र में 19:25 बजे और पटना में 20:05 बजे रुकेगी। फिर, जसीडीह में 00:30 बजे रुकेगी और सियालदह 06:25 बजे पहुंचेगी।