ताजा खबर
12 मई का इतिहास: ऐतिहासिक घटनाएँ और महत्वपूर्ण तथ्य   ||    Numerology 12 May 2025: पूर्णिमा तिथि पर मूलांक 2 के साथ ही इनको मिलेगा भाग्य का साथ, यहां पढ़ें आज ...   ||    PSL के बाद PCB को लगा एक और बड़ा झटका, अब इन टूर्नामेंट्स को भी करना पड़ा बंद   ||    भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रिकी पोंटिंग ने दिखाया जिगरा, युद्धविराम की खबर मिलते ही बदला फैसला   ||    टेस्ट के बाद वनडे से कब संन्यास लेंगे Rohit Sharma? खुद दे दिया है बड़ा अपडेट   ||    PSL के बाद PCB को लगा एक और बड़ा झटका, अब इन टूर्नामेंट्स को भी करना पड़ा बंद   ||    अडाणी ग्रुप ने भारत का पहला हाइड्रोजन ट्रक किया लॉन्च, छत्तीसगढ़ की खदान में होगा इस्तेमाल   ||    Gold Rate Today: 12 मई को कितनी बदली सोने की कीमत? जानें बड़े शहरों में लेटेस्ट रेट   ||    विक्रम मिसरी ट्रोल क्यों? अखिलेश-ओवैसी के बाद राजीव शुक्ला बोले- ‘वे बेहतरीन अधिकारी’   ||    बोध गया मंदिर में बौद्ध भिक्षु क्यों कर रहे हैं प्रदर्शन? बुद्ध पूर्णिमा पर जानें विवाद की असली वजह   ||    भारत-पाकिस्तान के बीच DGMO स्तर की वार्ता क्यों है खास? जानें क्या बोले रक्षा विशेषज्ञ   ||    Petrol Diesel Prices Hike: भारत-पाक तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, जानें 4 महानगरों के रेट   ||    Nurse Day 2025: कौन थीं भारत की पहली प्रशिक्षित नर्स? जानें आजादी से पहले का इतिहास   ||    विदेश सचिव विक्रम मिसरी क्यों हो रहे ट्रोल? समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, पूछा- केंद्र चुप क्यों?   ||    भारतीय सेना ने 3 बड़े आतंकियों को मिट्टी में मिलाया, ठिकानों को भी किया जमींदोज   ||    पहलगाम हमले के 96 घंटे बाद तैयार थी नौसेना, कराची को तबाह करने का था फुल प्रुफ प्लान   ||    Earthquake in Tibet: भूकंप के तेज झटकों से हिली तिब्बत की धरती, यूपी-बिहार तक दिखा असर   ||    Donald Trump News: भारत-पाक में तनाव के बीच ट्रंप का दवाइयों को लेकर बड़ा ऐलान, अमेरिका में 30% होंग...   ||    जिलों में स्कूल-कॉलेज आज भी बंद, सड़कों-दुकानों पर सामान्य दिखे हालात   ||    अमेरिका-चीन में ट्रेड को लेकर हुई डील, टैरिफ पर नहीं बनी बात! अब आगे क्या?   ||    +++ 

पटना में बीआईटी हॉस्टल के छात्र और जीएसटी कमिश्नर के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट नहीं मिला

Photo Source : Hindustan

Posted On:Tuesday, January 28, 2025

पटना न्यूज डेस्क: पटना के हवाईअड्डा थाने के सामने स्थित बीआईटी (बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) के हॉस्टल नंबर एक में बीसीए प्रथम वर्ष के छात्र रौणित कुमार (19) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रौणित झारखंड के देवघर में जीएसटी कमिश्नर के बेटे थे। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है, लेकिन कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

रौणित का परिवार दानापुर के आईएएस कॉलोनी स्थित महालक्ष्मी कॉम्प्लेक्स में रहता है। बताया जा रहा है कि रौणित कुछ दिनों से डिप्रेशन में था। रविवार शाम उसकी बहन उसे हॉस्टल छोड़कर गई थी। सोमवार को जब काफी देर तक उसका दरवाजा नहीं खुला, तो छात्रों ने वार्डन को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा, जहां रौणित का शव फंदे से झूलता मिला।

घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस को रौणित का मोबाइल भी मिला है, जिसमें आखिरी बार उसने इंटरनेट पर आत्महत्या के तरीके खोजे थे। रौणित अपने परिवार का इकलौता बेटा था, उससे बड़ी दो बहनें हैं। उसकी बड़ी बहन की शादी 24 फरवरी को होने वाली थी। इस खबर से पूरे परिवार में मातम छा गया है।

बीआईटी के छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के रवैये पर नाराजगी जताई है। छात्रों का कहना है कि घटना के बाद हास्टल में अफरा-तफरी मच गई थी। इसके बावजूद सभी छात्रों को बाहर निकाल दिया गया और परिसर में फोटो-वीडियो बनाने पर रोक लगा दी गई। छात्रों ने नाम न बताने की शर्त पर प्रबंधन पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया।

रौणित की मौत ने पूरे परिवार और दोस्तों को गहरे सदमे में डाल दिया है। खुशियों के माहौल में चल रही शादी की तैयारियां अचानक गम में बदल गईं। उसकी दोनों बहनें सदमे में हैं और परिवार को संभालने में मुश्किल हो रही है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

पटना और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Patnavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.