ताजा खबर
Mansoon Update: मानसून इस साल कब आएगा, कितनी होगी बारिश? IMD ने दिया ये अपडेट   ||    ‘महिलाओं के साथ छेड़खानी, मंदिरों को बनाया निशाना…’, मुर्शिदाबाद में हिंसा वाले दिन क्या हुआ, जानें प...   ||    ‘चुप नहीं बैठेगा पार्टी नेतृत्व’, ED की चार्जशीट में सोनिया-राहुल के नाम से आक्रोशित कांग्रेस, पूरे ...   ||    ‘फैसला खिलाफ हुआ तो भारत ठप…’, वक्फ एक्ट पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई से पहले धमकी   ||    एक्सट्रा मैरिटल अफेयर विद बैनेफिट पर HC का बड़ा फैसला, जानें अपराध है या नहीं?   ||    नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया-राहुल का नाम क्यों, वो सबकुछ जो जानना जरूरी? अब आगे क्या   ||    अमेरिका से ट्रेड वॉर के बीच चीन ने 85 हजार भारतीयों को दिया वीजा, कहा 'मित्रों का स्वागत है'   ||    यूक्रेन में जंग खत्म करने को लेकर रूस और अमेरिका के बीच नहीं बनी बात, जानें कैसे हैं हालात   ||    Employee ने टॉयलेट पेपर पर लिखा इस्तीफा, पढ़कर लोगों की आंखें हुईं नम   ||    टैरिफ के बाद डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, कहा- इस पर टैक्स लगाया जाना चाहिए, जान...   ||    अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए गए झटके   ||    अफगानिस्तान के बाद इस देश में आया भूकंप, जानें कितनी रही तीव्रता   ||    IPL 2025: KKR पर ऐतिहासिक जीत से पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स की चांदी, इन टीमों की आई आफत   ||    ओलंपिक 2028 को लेकर IOC का बड़ा ऐलान, इस मैदान पर 128 साल बाद होगी क्रिकेट की वापसी   ||    PBKS vs KKR: ‘मैं हार की जिम्मेदारी…’ शर्मनाक हार के बाद फूटा कप्तान रहाणे का गुस्सा   ||    लोन सस्ता करके FD पर घटा दिया ब्याज, अब इस बड़े सरकारी बैंक से आई खबर   ||    Stock Market में आज कहां दिखेगा एक्शन? नोट कर लें ये 5 नाम   ||    सरकार का बड़ा ऐलान, AI और टेक्नोलॉजी स्टार्टअप्स को मिलेगा ₹10,000 करोड़ का तोहफा   ||    16 अप्रैल का इतिहास: राजनीति, विज्ञान और क्रांति के रंगों से सजा एक खास दिन   ||    Sankashti Chaturthi 2025: 16 अप्रैल को रखा जाएगा संकष्टी चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र और चंद्रो...   ||    +++ 

आप नेता सत्येंद्र जैन पर भ्रष्टाचार का एक और केस, 571 करोड़ के CCTV प्रोजेक्ट में किया घोटाला, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 19, 2025

मुंबई, 19 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने AAP नेता और पूर्व विधायक सत्येंद्र जैन के खिलाफ दिल्ली में 571 करोड़ रुपए के सीसीटीवी प्रोजेक्ट घोटाले में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है। जाॅइंट कमिशनर और ACB चीफ मधुर वर्मा के मुताबिक, सत्येंद्र जैन ने दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे लगाने में देरी के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) पर लगाए गए 16 करोड़ रुपए के जुर्माने को मनमाने ढंग से माफ कर दिया। इसके बदले जैन ने 7 करोड़ रुपए की रिश्वत ली थी। सीसीटीवी प्रोजेक्ट में इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड कंपनी ने कैमरे इंस्टॉल करने में गड़बड़ी की थी। प्रोजेक्ट खत्म होने तक ज्यादातर कैमरे खराब पाए गए थे। सत्येंद्र जैन इस प्रोजेक्ट के नोडल ऑफिसर थे। जांच के दौरान BEL के एक अधिकारी ने गड़बड़ी की शिकायत की, जिससे आरोपों की पुष्टि हुई। आगे के सबूतों के लिए PWD और BEL के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अगस्त 2019 में दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में 1.4 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाने में हुई देरी के कारण BEL पर ये जुर्माना पिछली AAP सरकार ने लगाया था। मामले में जुर्माना माफ करने के अलावा BEL को दूसरी बार 1.4 लाख और सीसीटीवी कैमरों के अतिरिक्त ऑर्डर देने का आरोप है। घोटाले में PWD अधिकारियों और BEL अधिकारियों की संलिप्तता का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है।

आपको बता दें, जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग में सत्येंद्र जैन का नाम सामने आया था राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जैन के खिलाफ जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस चलाने की परमिशन दे दी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 14 फरवरी को राष्ट्रपति से इस मामले में मंजूरी मांगी थी। दरअसल, जिस समय यह मामला सत्येंद्र जैन के खिलाफ फ्रेम हुआ था, उस समय वे विधायक थे। जैन के मालिकाना हक वाली कई कंपनियों ने हवाला के जरिए कोलकाता के एंट्री ऑपरेटरों को कैश ट्रांसफर के बदले 4.81 करोड़ रुपए लिए। इसमें CBI ने 2017 में मामला दर्ज किया था। इसके बाद ED ने जांच शुरू की थी। इसके बाद मंत्री सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया पर दिल्ली के सरकारी स्कूलों में क्लास रूम बनाने में 1300 करोड़ रुपए के घोटाले के मामले में जांच को मंजूरी मिली। केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) ने 17 फरवरी, 2020 की रिपोर्ट में 2400 से ज्यादा क्लास रूम बनाने में हुई अनियमितताओं को उजागर किया था। इसके बाद 2022 में दिल्ली सरकार के सतर्कता निदेशालय ने जांच की सिफारिश की और मुख्य सचिव को एक रिपोर्ट सौंपी थी। दिल्ली की तिहाड़ जेल से सत्येंद्र जैन के चार वीडियो वायरल हुए थे। इन्हें CCTV फुटेज बताया गया था। इन वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक शख्स सत्येंद्र जैन की फुट, हेड और बॉडी मसाज कर रहा है। ये वीडियो 13 से 21 सितंबर 2022 के बीच के बताए गए।

पटना और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Patnavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.