ताजा खबर
भूपेश बघेल का बिहार दौरा, कांग्रेस की कुर्मी वोट बैंक पर नजर   ||    जहानाबाद में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में तीन की मौत, दर्जनों घायल   ||    ड्रोन से हमला या टेस्ट? रात के अंधेरे में पाकिस्तान ने रची गहरी साजिश, भारतीय सेना ने दिया करारा तमा...   ||    ‘आतंकियों की बची-खुची जमीन मिट्टी में मिलाने का समय आया’; BJP ने जारी किया वीडियो   ||    ‘समर्पित अधिकारी को हमने खो दिया’, ADC की मौत पर CM अब्दुल्ला ने किया ट्वीट   ||    India-Pakistan Tension: जम्मू-कश्मीर पुलिस की नागरिकों से जरूरी अपील, ये काम न करें   ||    PIB Fact-Checks : गुरुद्वारे पर हमले और पावर ग्रिड साइबर अटैक के वीडियो फर्जी   ||    भारत के ये 32 एयरपोर्ट बंद, 15 मई तक कोई फ्लाइट नहीं   ||    ‘कंगाल’ पाकिस्तान को 100 करोड़ का लोन मिला, भारत ने किया था विरोध   ||    पाकिस्तान ने लॉन्च किया ‘बुनयान अल मरसूस’ ऑपरेशन, जानें इसका क्या मतलब?   ||    ‘क्या Finish करोगे? लिखना तो सीख लो’; असीम मुनीर की गीदड़भभकी पर BJP मंत्री का करारा जवाब   ||    क्या हैं तुर्की में बने Assisguard songar और ये कितने खतरनाक? जिनसे भारत पर हमला कर रहा पाकिस्तान   ||    पाकिस्तान के पास कुल कितने एयरबेस, 4 तबाह; भारत के हमले से कितना नुकसान?   ||    India-Pakistan Tension: पाकिस्तान पर दोहरा अटैक, बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ तेज कि...   ||    Fact Check: भारतीय महिला पायलट शिवानी सिंह को पकड़े जाने की फैलाई जा रही झूठी खबर, अफवाहों पर ना दें...   ||    Guru Gochar: गुरु का मिथुन राशि में होगा गोचर, 14 मई से इन राशियों के वैवाहिक और प्रेम जीवन में आएगा...   ||    10 मई का इतिहास: जानिए इस तारीख से जुड़ी प्रमुख घटनाएं, जन्म और पुण्यतिथि   ||    भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच धड़ाम गिरे सोने के दाम, जानें शहरों में क्या है आज का ताजा रेट?   ||    Gold Rate Today: भारत-पाक तनाव के बीच क्या हैं सोने के दाम? जानें बॉर्डर राज्यों के रेट   ||    Bank Holidays: यहां लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें बैंकों की छुट्टी की पूरी लिस्ट   ||    +++ 

दिल्ली में 20 साल पुरानी 4 मंजिला इमारत गिरी, 11 लोगो की हुई मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 19, 2025

मुंबई, 19 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शुक्रवार देर रात ढाई बजे 4 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए। इनमें से 5 गंभीर रूप से घायलों का इलाज अब भी जारी है। 20 साल पुरानी चार मंजिला इमारत के गिरने के बाद 12 घंटे से ज्यादा समय तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। हादसे के बाद NDRF और दिल्ली पुलिस की टीमों ने घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस के मुताबिक इमारत में 22 लोग थे। इनमें बिल्डिंग के मालिक तहसीन और उनके परिवार के 6 सदस्य भी मारे गए। इनमें 3 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। वहीँ, डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने बताया कि देर रात एक मकान ढहने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो पता चला कि पूरी बिल्डिंग ढह गई है और लोग मलबे में फंसे हुए थे।

दरअसल, दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट ली थी। तेज बारिश और आंधी-तूफान के चलते कई इलाकों में नुकसान हुआ। माना जा रहा है कि इसी वजह से मुस्तफाबाद की इमारत भी ढह गई। हादसे के वक्त पड़ोस में रहने वाले लोगों ने भी भूकंप के झटके जैसे महसूस किए और कहा कि उनके नीचे की मंजिल हिल रही थी। निवासी रयान ने बताया कि हमें लगा कि हमारे घर पर कुछ गिरा है, लेकिन जब हमने बाहर देखा तो पाया कि हमारे बगल की पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो गई है। एक अन्य निवासी सलीम अली ने बताया कि सीवर का गंदा पानी सालों से इमारतों की दीवारों में रिस रहा है और समय के साथ नमी ने इमारत को कमजोर कर दिया है, जिससे दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। इसी वजह से हादसा हुआ। चार से पांच इमारतों की कंडीशन अब भी खतरनाक है। NDRF के DIG मोहसेन शाहिदी ने कहा कि मुस्तफाबाद हादसे को हम इसे पैनकेक कोलैप्स कहते हैं। इस तरह के हादसों में बिल्डिंग के फ्लोर एक के ऊपर एक गिर जाते हैं, जहां बचने की संभावना बहुत कम हो जाती है। यह भीड़भाड़ वाला इलाका है, इसलिए मलबा हटाने का काम चुनौतीपूर्ण हो गया। जगह की कमी के कारण भारी मशीनरी का इस्तेमाल नहीं हो सका।

दिल्ली के सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मुस्तफाबाद में इमारत गिरने की दुखद घटना से बहुत दुखी हूं। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, डिप्टी स्पीकर और मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर कहा कि यह हादसा MCD की लापरवाही और भ्रष्टाचार का नतीजा है। उन्होंने बताया कि चुनाव जीतने के बाद उन्होंने इस इमारत को खतरनाक बताया था और LG व MCD को आगाह भी किया था। बिष्ट ने कहा कि मुस्तफाबाद में कई अवैध और जर्जर इमारतें हैं और बिजली कंपनियां गरीबों को कनेक्शन नहीं देतीं। मृतकों के परिवार को मुआवजा देने की घोषणा की गई है।

पटना और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Patnavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.