शशांक खेतान की आने वाली रोमांटिक फिल्म ‘ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं’ का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म से नए कलाकार सुभान औरआइराह बड़े पर्दे पर अपनी नई जोड़ी के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं। टीजर में रोमांस और संगीत की झलक देखने को मिलती है, जिसनेफिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। यह फिल्म 9 जुलाई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
टी-सीरीज ने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, “ये दीवाने हैं कुछ और तरह के... कुछ और तरह की दीवानगी...” इन पंक्तियों से फिल्मके रोमांटिक अंदाज का अंदाजा मिलता है। मेकर्स ने फिलहाल कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन इतना जरूर साफ है कि फिल्म मेंप्यार और रिश्तों की एक नई कहानी देखने को मिलेगी।
शशांक खेतान इससे पहले ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ और ‘धड़क’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। उनकी फिल्मों मेंरोमांस, युवा किरदार और संगीत खास जगह रखते हैं। इस बार उन्होंने किसी बड़े स्टार के बजाय सुभान और आइराह की नई जोड़ी पर भरोसा जतायाहै। अब देखना होगा कि पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को कितनी पसंद आती है।
फिल्म के टीजर में संगीत भी खास आकर्षण है। इसका गाना अमाल मलिक ने कंपोज और गाया है, जबकि इसके बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं।फिल्म का निर्माण शशांक खेतान, अमित चंद्रा, नलिनी दत्ता खेतान और करिश्मा ठक्कर ने किया है। टी-सीरीज के साथ कई अन्य इंडस्ट्री पार्टनर्स भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं।
टीजर के साथ ही फिल्म का प्रचार शुरू हो गया है। फिलहाल मेकर्स ने कहानी को लेकर सस्पेंस बनाए रखा है, लेकिन नई जोड़ी और रोमांटिक संगीतने दर्शकों का ध्यान जरूर खींचा है। अब फैंस को सुभान और आइराह की ऑनस्क्रीन जोड़ी और फिल्म की अगली झलक का इंतजार रहेगा। ‘ऐसीदीवानगी देखी नहीं कहीं’ 9 जुलाई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Check Out The Teaser:-