ताजा खबर
अमरनाथ यात्रा को लेकर सिक्योरिटी प्लान तैयार, सीआरपीएफ, जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना संभालेगी मोर्चा   ||    7 से 8 जून तक भारत-पाक सीमा के पास एयरफोर्स करेगी अभ्यास, NOTAM जारी   ||    Weather LIVE 6 June 2025: दिल्ली में फिर गर्मी का यूटर्न, पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम का हाल, जानें I...   ||    LIVE Covid-19 Cases In India: कर्नाटक में 7 मौतें, पानीपत में पहला कोरोना पॉजिटिव, क्या 5000 का आंकड...   ||    बेंगलुरु भगदड़ मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, RCB के मार्केटिंग हेड निखिल समेत 4 गिरफ्तार   ||    जनगणना में देरी पर गृह मंत्रालय ने दी सफाई, कांग्रेस ने उठाया था सवाल   ||    Fact Check: नमाज पढ़ने के बाद वापस आ गई आंखों की रोशनी? जानें क्या है वायरल VIDEO का सच   ||    Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी की रात्रि में जरूर करें ये 3 काम, भगवान विष्णु खुशियों से भर द...   ||    6 जून का इतिहास: ऐतिहासिक घटनाएं और महत्वपूर्ण यादें   ||    IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर मस्ती करते दिखे खिलाड़ी   ||    IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए गौतम गंभीर और शुभमन गिल ने दिए 7 बड़े अपडेट, रोहित-विराट पर भी सामन...   ||    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को मिला नया हेड कोच, साउथ अफ्रीका को बना चुका है नंबर वन   ||    IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर मस्ती करते दिखे खिलाड़ी   ||    भारत के सर्विस सेक्टर में आई बहार, रिकॉर्ड स्तर पर हुई हायरिंग   ||    EPFO ने UAN और आधार लिंकिंग की डेडलाइन बढ़ाई, PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी   ||    FY25 में 75000 करोड़ टैक्स के साथ अडाणी ग्रुप ने रचा इतिहास, ओलंपिक खर्च को भी छोड़ा पीछे   ||    ट्रंप और मस्क के बीच बढ़ी तनातनी, राष्ट्रपति बोले- ‘टेस्ला की सब्सिडी खत्म’; मस्क ने छेड़ा महाभियोग रा...   ||    मस्क और टंप के बीच झगड़े से टेस्ला को हुआ बड़ा नुकसान, लुढ़के शेयर   ||    ‘शी जिनपिंग ने मुझे न्यौता दिया…’, जानिए चीन के ट्रेड टेरिफ पर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप   ||    रूस ने यूक्रेन पर ड्रोन-बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला, रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना   ||    +++ 

रूह अफजा ने कहा, रामदेव का वीडियो यूट्यूब से हटाया नहीं, सिर्फ उसे प्राइवेट किया, अभी भी देख सकते सब्सक्राइबर्स, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, May 2, 2025

मुंबई, 02 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बाबा रामदेव के शरबत जिहाद मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हमदर्द ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि रूह अफजा के खिलाफ रामदेव का वीडियो यूट्यूब से हटाया नहीं गया है, बल्कि उसे प्राइवेट किया गया है यानी कि यूट्यूब चैनल सब्सक्राइबर इसे अभी भी देख सकते हैं। वहीं, रामदेव की तरफ से पेश वकील ने कहा कि कोर्ट की तरफ से दिए गए 24 घंटे के समय के भीतर वीडियो हटा दिया जाएगा। हालांकि, हमदर्द ने यह भी दलील दी कि वीडियो को आस्था चैनल पर भी दिखाया जा रहा है। इस मामले पर कोर्ट में अब 9 मई को सुनवाई होगी। बीते दिन कोर्ट ने बाबा रामदेव के दूसरे वीडियो पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि रामदेव किसी के नियंत्रण में नहीं हैं। वे अपनी ही दुनिया में जीते हैं।

दरअसल, बाबा रामदेव ने 3 अप्रैल को हमदर्द कंपनी का नाम लिए बिना रूह अफजा को 'शरबत जिहाद' कहा था। इसके बाद विवाद बढ़ गया था। रामदेव ने दो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। रामदेव ने 3 अप्रैल को सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में रामदेव ने पतंजलि के शरबत का प्रचार किया। उन्होंने कहा, एक कंपनी शरबत बनाती है, उससे जो पैसा मिलता है, उससे मदरसे और मस्जिदें बनवाती है। अगर आप वो शरबत पिएंगे, तो मस्जिद और मदरसे बनेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर आप पतंजलि का शरबत पिएंगे, तो गुरुकुल बनेंगे, आचार्य कुलम बनेगा। पतंजलि विश्वविद्यालय और भारतीय शिक्षा बोर्ड आगे बढ़ेगा। मैं कहता हूं कि ये शरबत जिहाद है। जैसे लव जिहाद और वोट जिहाद चल रहा है, वैसे ही ‘शरबत जिहाद’ भी चल रहा है। इस बयान के खिलाफ रूह अफजा शरबत बनाने वाली कंपनी हमदर्द ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। कंपनी की ओर से वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने दलीलें दीं। रोहतगी ने कहा कि यह धर्म के नाम पर हमला है। जिसके बाद विवाद बढ़ा तो 12 अप्रैल को रामदेव ने एक और वीडियो पोस्ट किया। इसमें रामदेव ने कहा, मैंने एक वीडियो डाला, उससे सबको मिर्ची लग गई। मेरे खिलाफ हजारों वीडियो बनाए गए। कहा जाने लगा कि मैंने शरबत जिहाद का नया शिगूफा छोड़ दिया। अरे मैंने क्या छोड़ा, ये तो है ही। लव जिहाद, लैंड जिहाद, वोट जिहाद, बहुत तरह के जिहाद चलाते हैं ये लोग। मैं ये नहीं कह रहा कि वो आतंकवादी हैं, लेकिन इतना जरूर है कि उनकी इस्लाम के प्रति निष्ठा है।

वहीं, रोहतगी ने कहा कि रामदेव ने अपने बयान के जरिए धर्म के आधार पर हमदर्द कंपनी पर हमला किया है। उन्होंने शरबत जिहाद का नाम लिया। रामदेव का नाम मशहूर है, बिना किसी दूसरे प्रोडक्ट की बुराई के वे पतंजलि का सामान नहीं बेच सकते हैं। यह बयान बुराई करने से आगे निकल गया है, यह धार्मिक बंटवारा करता है। रामदेव का कमेंट हेट स्पीच की तरह ही है। रोहतगी ने भ्रामक विज्ञापनों के केस की याद दिलाई और कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने रामदेव और बालकृष्ण को लोगों से माफी मांगने का आदेश दिया था। रोहतगी बोले कि विज्ञापनों के जरिए लोगों में भ्रम फैलाया गया और ऐलोपैथिक दवाइयों के खिलाफ बयान भी दिए। साथ ही, ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने 14 अप्रैल को कहा था, 'रामदेव अपने शरबत का खूब प्रचार करें, लेकिन हमदर्द कंपनी के रूह अफजा शरबत को जिहाद से न जोड़ें। अब उन्हें ‘जिहाद’ शब्द से इतनी मोहब्बत हो गई है कि वह लव जिहाद, शरबत जिहाद, लैंड जिहाद जैसी फेहरिस्त गिनाने लगे हैं, तो पलटकर अगर कोई उनके बारे में कह दे कि योग जिहाद, गुरु जिहाद, पतंजलि जिहाद तो उन्हें कैसा लगेगा?'

पटना और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Patnavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.