सिर दर्द होगा कम रोजाना करें ये 7 योगासन

Source:

शवासन इसके लिए बस आपको जमीन पर पैर और हाथों को फैलाकर लेटना होता है। शवासन करने से पूरे शरीर को आराम मिलता है।

Source:

अधोमुख श्वानासन इस योगासन को आसान भाषा में समझें, तो इसके लिए घुटनों और हथेलियों के बल जमीन पर बैठकर उल्टा वी शेप बनाना होता है। इससे सिर दर्द कम होता है।

Source:

पादहस्तासन पहले सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद, अपने हाथों को ऊपर उठाएं और फिर, सांस छोड़ते हुए सिर को नीचे की तरफ ले जाएं। अब हाथों को फर्श पर रखने का प्रयास करें।

Source:

शशांकासन इसके लिए जमीन पर पैर मोड़कर बैठ जाएं। अब धीरे-धीरे सिर को नीचे लेकर जाएं और फर्श पर टिका लें। इसके बाद, हाथों को सामने की तरफ जमीन पर फैलाएं।

Source:

सेतुबंधासन पहले जमीन पर लेट जाएं और घुटनों को मोड़ें। अब अपनी पीठ और कूल्हों को ऊपर की तरफ उठाएं। इस दौरान आपका सिर जमीन पर ही रहना चाहिए। अब हाथों को जमीन पर सीधा रख लें।

Source:

सुप्त बद्ध कोणासन इसके लिए पीठ के बल लेट जाएं। अब पैरों को अंदर पेल्विक की ओर लेकर जाएं। इसके बाद, पैर के तलवों को आपस में मिलाएं और हाथों को जमीन पर फैला लें। इस दौरान अपनी कमर को सीधा रखें।

Source:

सिर दर्द को कम करने के लिए आप रोजाना अनुलोम-विलोम भी कर सकते हैं। इसमें एक नाक से सांस लेकर दूसरी नाक से सांस छोड़नी होती है, जिसे अंगूठे की मदद से किया जाता है। रोज 5 मिनट इन योगासन को करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

Source:

Thanks For Reading!

JEE Main 2026: टॉप स्कोर पाने के लिए एक्सपर्ट की 5 खास रिवीजन ट्रिक्स

Find Out More