टेक नेक से राहत पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Source:
टेक नेक का सबसे बड़ा कारण है घंटों तक झुकी हुई गर्दन के साथ मोबाइल या लैपटॉप देखना। हमेशा कोशिश करें कि आपकी स्क्रीन आंखों के लेवल पर हो ताकि गर्दन नीचे झुकाने की जरूरत न पड़े।
Source:
लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठना मसल्स को सख्त कर देता है। हर आधे घंटे में 1-2 मिनट का ब्रेक लेकर गर्दन को दाएं-बाएं घुमाएं और हल्का स्ट्रेच करें।
Source:
लगातार मोबाइल या लैपटॉप पर झुके रहना आपकी गर्दन पर दबाव डालता है। कोशिश करें कि स्क्रीन टाइम सीमित रखें, खासकर काम के बाद।
Source:
गर्दन और कंधे की स्ट्रेचिंग से मांसपेशियों में तनाव नहीं रहता। भुजंगासन, ताड़ासन और गोमुखासन जैसे योगासन टेक नेक में बहुत फायदेमंद हैं।
Source:
गलत तकिया या सोने की पोजीशन भी टेक नेक को बढ़ा सकती है। बहुत ऊंचा या बहुत सख्त तकिया इस्तेमाल न करें। ऐसा तकिया चुनें जो आपकी गर्दन की नेचुरल कर्व को सपोर्ट करे।
Source:
डिहाइड्रेशन से मसल्स टाइट हो जाते हैं, जिससे दर्द बढ़ सकता है। इसलिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। अगर चाहें तो नारियल पानी या नींबू पानी जैसे हेल्दी ड्रिंक्स भी ले सकते हैं।
Source:
अगर गर्दन में अकड़न या दर्द महसूस हो तो हल्की गर्म सिकाई करें। हीट पैड या गर्म पानी की थैली से 10-15 मिनट की सिकाई मांसपेशियों को आराम देती है।
Source:
Thanks For Reading!
वायरल तस्वीरों में देखिए कैसे बदला माही का लुक ?
Find Out More
Find Out More
Opening
/webstories/sports/वायरल-तस्वीरों-में-देखिए-कैसे-बदला-माही-का-लुक/3115